अमेरिकी रक्षा मंत्री से बात कर नरम पड़ा फ्लोरिडा का पादरी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस्लामिक सोसायटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा के मुहम्मद मुसरी ने सीएनएन से कहा कि स्थानीय समयानुसार जब शाम 4.15 बजे फोन आया तो वह गेनेसविले के छोटे गिरजाघर में पादरी टेरी जोंस के साथ थे। इसके शीघ्र बाद ही जोंस ने इस्लामी आतंकवाद और न्यूयार्क पर आतंकवादी हमले का निशाना बने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के समीप मस्जिद बनाने की योजना के विरोध में शनिवार को कुरान जलाने की अपनी योजना को त्यागने की घोषणा की।
जोंस और मुसरी ने कहा कि उनकी शनिवार को न्यूयार्क जाकर वहां के इमाम फैजल अब्दुल रऊफ से मिलने की योजना है। रऊफ की न्यूयार्क में मस्जिद और इस्लामी संस्कृति केंद्र के निर्माण की योजना है।
जोंस ने दावा किया कि रऊफ ने ग्राउंड जीरो के समीप प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण कहीं अन्य कराने पर सहमति दी और इसके बाद कुरान जलाने की योजना छोड़ दी गई।
परंतु सीएनएन को दिए गए साक्षात्कार में मुसरी ने स्वीकार किया कि उन्होंने अभी तक न्यूयार्क के टिकट नहीं खरीदे हैं और रऊफ से नहीं वरन उनकी पत्नी से बात की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications