फ्लोरिडा के पादरी से बात करने पर विचार कर रहा व्हाइट हाउस
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि पादरी टेरी जोंस को फोन करने पर चर्चा हुई लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा खुद पादरी को फोन करेंगे या नहीं।
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता ज्योफ मारेल ने कहा कि ऐसी ही चर्चा पेंटागन में चल रही है। बहरहाल यह स्वीकार किया गया कि यह एक खराब उदाहरण होगा।
अमेरिकी अधिकारियों ने डव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर चर्च के पादरी जोंस की 11 सितम्बर 2001 को न्यूयार्क पर हुए आतंकवादी हमले की नौवीं बरसी पर कुरान की प्रतियां जलाने की योजना की कड़ी निंदा की है। उनको आशंका है कि इससे पूरी दुनिया में इस्लामी कट्टरपंथियों को मजबूती मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications