नैटो असफल, जल्द हमारी जीत होगी: मुल्ला उमर

ग़ौरतलब है कि अमरीका ने राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल शुरु होने के बाद अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या कर 1.5 लाख कर दी है. लेकिन अमरीका ने ये भी कहा है उसकी सेनाएँ अफ़ग़ानिस्तान से जुलाई 2011 में देश लौटना शुरु कर देंगी. मुल्ला उमर का बयान जेहाद का समर्थन करने वाली वेबसाइट्स पर आया है और इसे साईट इंटेलिजेंस ग्रुप ने भी जारी किया है.
मुल्ला उमर ने कहा है, "जल्द ही काफ़िर हमलावरों पर हमारे इस्लामी राष्ट्र की जीत होगी. इसमें हमारा प्रेरणा स्रोत अल्लाह की मदद में यकीन और हमारी एकता है. आने वाले दिनों में हम एक स्वतंत्र, आदर्श, सशक्त इस्लामी व्यवस्था कायम करने की कोशिश करेंगे." उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने वर्ष 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया था वे ख़ुद ही मानते हैं कि उनकी सभी रणनीतियाँ पूरी तरह से असफल हुई हैं.
मुल्ला उमर ने अपने लड़ाकों को आदेश दिया कि वे तालेबान की आचार संहिता का पालन करें और आम नागरिकों को किसी तरह का नुक़सान करने से बचें. मुल्ला उमर को अफ़ग़ानिस्तान में कट्टरपंथी तालिबान गुट के संघर्ष का आध्यात्मिक प्रमुख माना जाता है. वे सार्वजनिक तौर पर कई सालों से नज़र नहीं आए हैं.












Click it and Unblock the Notifications