रमन सिंह के आवास के नजदीक आत्मदाह का प्रयास
रायपुर। छत्तीसगढ़ में धोखाधड़ी के एक मामले में फंसे एक व्यक्ति ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह आवास के सामने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक गजानंद ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। उसके बाद परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने भी आत्मदाह करने की कोशिश की जिसमें दो महिलाएं शामिल थीं।
सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर नजदीकी पुलिस स्टेशन पर खबर दी। बाद में उसे पुलिस थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक गजानंद दुर्ग जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित है। उसने अपनी गिरफ्तारी से बचने और सहानुभूति हासिल करने के लिए ऐसा किया है।












Click it and Unblock the Notifications