15 साल में कैम्ब्रिज का छात्र बना फर्नांडीज
लंदन। ब्रिटेन का एक 15 वर्षीय किशोर पिछली दो शताब्दियों में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दाखिला पाने वाला सबसे कम उम्र का छात्र बन गया है। उसने दुनिया के एक सबसे कठिन माने जाने वाले विषय में दाखिला लिया, पूर्व में आइजैक न्यूटन सहित अन्य विद्वान इसकी पढ़ाई कर चुके हैं।
एरेन फर्नाडीज को उनके पिता नील ने घर पर ही पढ़ाई-लिखाई कराई थी। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक वह अगले महीने से फिट्जविलियम कॉलेज में गणित विषय की स्नातक डिग्री के लिए पढ़ाई शुरू कर देगा। वह इस विश्वद्यालय का सबसे युवा छात्र बन गया है। उनसे पहले वर्ष 1773 में विलियम पिट ने 14 साल की आयु में यहां दाखिला लिया था।












Click it and Unblock the Notifications