कर्नाटक में बरामद हुईं 50 खोपड़ियां
बेंगलुरू। उत्तर कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक नाले की सफाई के दौरान 50 से अधिक खोपड़ियां और कुछ कंकाल बरामद हुए। इस बरामदगी से पुलिस और नगर प्रशासन सकते में है।
धारवाड़ के अन्नीगरी में शनिवार को नाले की सफाई के दौरान मजदूरों ने पहले कुछ खोपड़ियों और कंकाल को देखा। धारवाड़ के उपायुक्त दर्पण जैन के अनुसार अब तक लगभग 50 खोपड़ियां पाई गई हैं।
जैन ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "खोपड़ियों की उम्र का पता करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नमूने लिए हैं। हैदराबाद स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला की भी मदद ली जा सकती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी भी आंकलन के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications