मौत के देवता से किया वादा, 6 को मौत के घाट उतारा!
ब्यूनस आयर्स । अर्जेटीना में एक सिरफिरे युवक ने 'सुरक्षा और समृद्धि" के लिए छह लोगों की हत्या कर दी क्योंकि उसने 'मौत के देवता" से ऐसा करने वादा किया था।
इस 22 साल के युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह युवक मशहूर देवता 'सैन ला मुर्ते" से किए गए वादे के अनुसार सीरियल किलर बन गया। उल्लेखनीय है कि इस देवता को कैदियों और अपराधियों के बीच खासा सम्मान हासिल है।
युवक पर आरोप है कि उसने इस साल चार महीनों के दौरान एक के बाद छह पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया, "एक प्रत्यक्षदर्शी ने देवता और युवक के बीच हुए कथित समझौते के बारे में विवरण दिया था।" एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम कुल 10 मामलों की गहन पड़ताल कर रहे हैं। कुछ मामलों में कुछ सकारात्मक तथ्य हाथ लगे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications