चार इसराइली मारे गए

चार इसराइली मारे गए
मध्य पूर्व शांति वार्ता शुरु होने से ठीक दो दिन पहले फ़िलिस्तीन के पास वैस्ट बैंक इलाके में हुई गोलीबारी में चार इसराइली लोगों की मौत हो गई है.

ये हादसा वैस्ट बैंक में हैबरॉन के पास एक यहूदी बस्ती के नज़दीक हुआ. इस्राइली पुलिस का कहना है कि जिस कार में इसराइली नागरिक सवार थे, उस पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया.

हमले में चार इसराइली लोगों की मौत हो गई. मारे जाने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं थीं. चरमपंथी संगठन हमास की सशस्त्र शाखा 'इज्ज़ेदीन अल कासम ब्रिगेड" ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है. हमास के एक प्रवक्ता ने कहा कि ये हमला

इसराइली द्वारा वैस्ट बैंक पर किए जा रह कब्जे़ के जवाब में किया गया है. माना जा रहा है कि इस हादसे का मध्य पूर्व शांति वार्ता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. मध्य पूर्व शांति वार्ता में भाग लेने के लिए वाशिंगटन पहुंचे इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु ने इस पर तीख़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

उन्होंने अपने सुरक्षा बलों को बिना किसी राजनयिक दबाव की परवाह किए इस हमले का जवाब देने को कहा है. उन्होंने कहा कि इस्राइल अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर कतई समझौता नहीं करेगा.

इसराइली प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मार्क रेगेव ने कहा, ''बेकसूर नागरिकों के खिलाफ ऐसे चरंपंथी हमले इसराइली कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. जिस शांति प्रक्रिया के तहत हम एक समझौते पर पहुंचना चाहते हैं, उससे पहले हमें सभी इस्राइली नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा.''

इसराइली रक्षा मंत्री एहुद बराक का कहना है कि ये हमला मध्य पूर्व शांति वार्ता को भंग करने के उद्देश्य से किया गया है. मध्य पूर्व शांति वार्ता गुरुवार को वॉशिंगटन में शुरु होगी, जिसके तहत इसराइली और फ़िलस्तीनियों के बीच सीधी बातचीत होगी.

वार्ता के दौरान इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु और फ़िलस्तीनी नेता महमूद अब्बास दो साल बाद पहली बार मिल रहे हैं. इस वार्ता में क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में यहूदी बस्तियों का निर्माण, यरुशलम का दर्जा और भावी फ़िलस्तीनी राष्ट्र की सीमाएं जैसे मुद्दे शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+