चिदंबरम व दिग्विजय अब 'भगवा आतंकवाद' पर आमने-सामने (राउंडअप)

ज्ञात हो कि इसके पहले दोनों नेताओं के बीच सरकार की नक्सल निरोधी नीति को लेकर सवाल-जवाब की स्थिति पैदा हुई थी।

चिदंबरम ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल उन्होंने यह संदेश देने के लिए किया था कि कुछ दक्षिणपंथी धार्मिक संगठन देश में हुई कुछ आतंकवादी घटनाओं में लिप्त थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल पहले भी किया जा चुका है।

चिदंबरम ने कहा, "मैं इस मुहावरे पर पेटेंट का दावा नहीं कर सकता। यह शब्द पहले भी इस्तेमाल किया जा चुका है।"

ज्ञात हो कि हाल में एक आंतरिक सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में चिदंबरम ने सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों को 'भगवा आतंकवाद' के प्रति सचेत किया था। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद में आपत्ति खड़ी की थी।

चिदंबरम ने कहा, "इस मुहावरे के इस्तेमाल के पीछे यह संदेश है कि कुछ बम विस्फोटों के पीछे दक्षिणपंथी कट्टरवादी संगठनों के हाथ होने का संदेह है। ये धार्मिक कट्टरपंथी संगठन हैं। संदेश मुहावरों में नहीं खो जाना चाहिए और शायद इस मुहावरे के इस्तेमाल से देश में संदेश गया है। इसलिए एक तरह से इस मुहावरे के इस्तेमाल का उद्देश्य सध गया है।"

चिदंबरम ने हिंदू चरमपंथी संगठनों का जिक्र करते हुए पिछले सप्ताह की बैठक में कहा था कि देश में युवकों और युवतियों को कट्टर बनाने की कोशिशें बंद नहीं हुई हैं।

बाद में सिंह ने कहा कि देश की परंपरा में भगवा रंग वीरता का प्रतीक है और आतंकवाद को किसी रंग, मजहब या धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता।

सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, "आतंकवाद को किसी रंग, मजहब या धर्म से जोड़ा नहीं जा सकता। यह किसी भी धर्म के कट्टरपंथियों से पैदा होता है, चाहे वे हिंदू हों, या मुस्लिम।"

उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने इस मुद्दे पर सही रुख लिया था कि इस रंग को आतंकवाद से नहीं जोड़ा जा सकता।

सिंह ने हालांकि इस बात पर खुशी जाहिर की कि गृह मंत्री ने हिंदू कट्टरपंथियों की आतंकी गतिविधियों पर गौर किया है।

सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं की आतंकी घटनाओं में संलिप्तता पर ईमादारी से सामने आना चाहिए।

बहरहाल, चिदंबरम के इस बयान पर भाजपा और शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसे लेकर संसद में हंगामा हुआ। विपक्ष ने गृह मंत्री और सत्ताधारी कांग्रेस से इस मुद्दे पर सफाई मांगी थी।

बाद में कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा था, "मुद्दा आतंकवाद का है और आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता।"

द्विवेदी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा, "पार्टी सर्वोपरि है।"

सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू कट्टरवाद की व्याख्या के लिए भगवा शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया और यह शब्द संभवत: वामपंथी पार्टियों द्वारा उछाला गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+