पहली तिमाही में भारतीय विकास दर में 8.8% की तेजी
नई दिल्ली। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की अर्थव्यवस्था में 8.8 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई। निर्माण गतिविधियों में घरेलू मांग बढ़ने से वृद्धि के चलते अर्थव्यवस्था में यह तेजी आई है। पिछले साल की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 6 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पहली तिमाही में निर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 12.4 प्रतिशत, व्यापार, होटल, परिवहन और संचार गतिविधियों की वृद्धि दर 12.2 प्रतिशत और खनन एवं उत्खनन क्षेत्र की विकास दर 8.9 प्रतिशत रही है।
इस दौरान कृषि, वानिकी और मछली पालन क्षेत्र की विकास दर 2.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। सरकार ने इस साल अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है जो कि वर्ष 2009-10 में 7.4 प्रतिशत रही थी।












Click it and Unblock the Notifications