मप्र में स्वाइन फ्लू से अब तक 18 की मौत

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. बी.एन.चौहान ने बताया कि रविवार को स्वाइन फ्लू पीड़ित दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया है। इनमें से सात व्यक्तियों की मौत इंदौर में जबकि भोपाल और जबलपुर में पांच-पांच व्यक्तियों की तथा ग्वालियर में एक व्यक्ति की मौत इस बीमारी से हो गई।
पढ़ें मध्य प्रदेश की खबरें | जानें राज्यों का हाल | पढ़िए मजेदार चुटकुले
प्रदेश में जांच के लिए अब तक 173 मरीजों के नमूने लिए गए हैं जिनमें से 72 के एन1एच1 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। विभिन्न अस्पतालों में 51 मरीज भर्ती किए गए हैं जिनमें से 19 हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications