ममता के बचाव में प्रणब

जब प्रणब मुखर्जी से पूछा गया कि यूपीए सरकार में शामिल होते हुए थी आज़ाद पर ममता बैनर्जी की यह टिप्पणी कि उनकी मौत ठीक नहीं थी, क्या सही है तो प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री पी चिदंबरम और स्वयं उन्हें ममता बैनर्जी स्पष्टीकरण दे चुकी हैं.
प्रणब मुखर्जी ने कहा, "ममता बैनर्जी ने कहा है कि यदि आज़ाद को इसलिए मारा गया क्योंकि वे शांति वार्ता शुरु करने वाले थे तो इस घटना पर स्पष्टीतरण दिया जाना चाहिए."उनका कहना था कि इसके बाद आंध्र प्रदेश ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए एक बयान दे दिया है.केंद्रीय वित्तमंत्री का कहना था कि ममता बैनर्जी गठबंधन में शामिल हैं लेकिन उनकी अपनी एक राजनीतिक पहचान है इसलिए यह सोचना ग़लत है कि वे एक बयान भी ख़ुद नहीं दे सकतीं.
उन्होंने कहा, "यदि वे सोचती हैं कि माओवाद की समस्या को बातचीत के ज़रिए सुलझाया जा सकता है और वे माओवादियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करती हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनका माओवादियों से संबंध है."उनका कहना था, "उन्हें स्वतंत्र रूप से बयान देने का पूरा अधिकार है."












Click it and Unblock the Notifications