वेश्यावृत्ति रोकने के लिए डेरा ने लॉन्च की वेबसाइट
सिरसा |वेश्यावृत्ति के दलदल से बाहर निकली आठ महिलाओं की शादी करा चुके डेरा सच्चा सौदा ने वेश्यावृत्ति रोकने के लिए एक वेबसाइट भी लांच की है। 'स्टॉप प्रोस्टीट्यूशन' नाम की इस साइट का डेरामुखी संत ने रविवार को डेरा में सत्संग के दौरान उद्घाटन किया। वेश्यावृत्ति के खिलाफ शुरू की गई इस वेबसाइट पर फिलहाल कई देशों में लागू वेश्यावृत्ति से संबंधित नियम बताए गए हैं और ऐसे देशों की सूची भी दी गई है जहां पर देह व्यापार को अवैध करार दिया गया है।
इस वेबसाइट का यूआरएल (पता) www.stopprostitution.com है। इस वेबसाइट में युवतियों को वेश्यावृत्ति से बाहर निकालने का अभियान चलाया जा रहा है। डेरा के प्रवक्ता ने बताया कि इस साइट पर डेरा आश्रम में संपर्क करने के लिए एक फॉर्म का प्रारूप दिया गया है।
जो भी युवती वेश्यावृत्ति से निकलना चाहती है, वह इस फार्म को भरकर डेरा सच्चा सौदा से संपर्क कर सकती है। संपर्क करने वाली युवती का नाम व पता एवं अन्य आवश्यक जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी। इस वेबसाइट पर पुरे देश में वेश्यावृत्ति के खिलाफ निकाली गई रैलियों की वीडियो और फोटो भी उपलब्ध हैं। वेश्यावृत्ति से निजात पाने वाली युवतियों के इलाज व रहने की जगहों से जुड़ी तमाम जानकारी भी इस वेबसाइट में उपलब्ध है।
गौरतलब है कि डेरा वेश्यावृत्ति में धकेलेगयी लड़कियों को नयी जिंदगी देने में विश्वास रखता है और ऐसी लड़कियों को समाज में उनकी सही जगह दिलाने के लिए प्रयासरत है। डेरा में वेश्यावृत्ति छोड़कर शादी करने वाली युवती को शुभ देवी की उपाधि से नवाजा जाता है। साथ ही ऐसा म हिलाओं और लड़कियों से शादी रचाने वाले युवकों को भक्त योद्धा कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications