अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना

सिंचाई एवं खाद्य नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "यमुना का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम होकर 205.76 मीटर तक आ गया। शनिवार को यमुना का जलस्तर 205.94 मीटर था।"
अधिकारियों के मुताबिक रविवार शाम तक जलस्तर में और कमी आने की संभावना है लेकिन नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 204.8 मीटर के ऊपर है। की तरफ से उस्मानपुर, गढ़ीमांडू, बदरपुर खादर, आईएसबीटी सेतु, शकरपुर, अक्षरधाम मंदिर, पुराना यमुना सेतु, गीता कालोनी और ओखला में अस्थायी राहत स्थापित किए गए हैं।"
बाढ़ की स्थिति की चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। अधिकारी के मुताबिक बाढ़ से निपटने के लिए 63 नावों के साथ 50 गोताखोर और आपदा प्रबंधन की एक टीम को नदी के किनारों के निकट तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications