प्यार में अंधे प्रेमी ने की महिला व उसके परिजनों की हत्या की

ये घटना तुर्की के इस्तांबुल शहर की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय न्यूज चैनल एनटीवी मे दिखाई गई खबर के मुताबिक मुस्तफा सेनकालोगलू ने मरियम ओक्ते की हत्या कर दी।
पढ़ें बॉलीवुड की ताजा खबरें | जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
मुस्तफा मरियम से प्रेम करता था और मरियम कई बार उसका निवेदन ठुकरा चुकी थी। बार-बार ठुकराए जाने से गुस्साए मुस्तफा ने मरियम के अलावा उनकी बेटी, दामाद और पोते की भी हत्या कर दी।
मुस्तफा, मरियम के दामाद रमजान कासा से मिला। इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई जिसके बाद मुस्तफा ने बंदूक निकालकर मरियम के दामाद और उसके चार वर्षीय पुत्र फुरकान कासा को गोली मार दी। दोनों की हत्या करने के बाद मुस्तफा घर में घुसा और ओक्ते तथा उसकी बेटी लीला कासा की भी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही मुस्तफा फरार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications