श्रीनगर में आसिया अंद्राबी ग़िरफ़्तार
भारत
प्रशासित कश्मीर की अलगाववादी संस्था दुख़्तरान-ए-मिल्लत की नेता आसिया अंद्राबी को शनिवार को श्रीनगर के ज़कूरा इलाक़े से पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. अंद्राबी के साथ फ़हमिदा नाम की महिला को भी हिरासत में लिया गया है. फ़हमिदा भी दुख़्तरान-ए-मिल्लत से संबंधित हैं. id="toptextpromo">आसिया
अंद्राबी एक कट्टरपंथी अलगाववादी नेता मानी जातीं हैं. पिछले कुछ महीनों से घाटी में हो रहे विरोध प्रदर्शन में इनकी काफ़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है. हांलाकि दुख़्तरान-ए-मिल्लत हुर्रियत काफ़्रेंस का हिस्सा नहीं है लेकिन अंद्राबी को गिलानी गुट समर्थक का समर्थक माना जाता ही. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
दो महीनों से अंद्राबी भूमिगत थीं. इससे पहले भी वे कई बार जेल जा चुकीं हैं और एक बार उनका छोटा बच्चा भी उनके साथ तेरह महीने जेल में रहा.











Click it and Unblock the Notifications