आदिवासियों के सरपरस्त बनें राहुल गांधी, लूटी वाहवाही
गुरूवार का दिन उड़ीसा के आदिवासियों के लिए खुशी का दिन था। क्योंकि कांग्रेस के युवराज और महासचिव राहुल गांधी जो उड़ीसा में थे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से उड़ीसा के कालाहांडी जिले में वेदांत समूह की बॉक्साइट खनन परियोजना रद्द होने के बाद ही कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी वहां मौजुद थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि आदिवासी अपनी लड़ाई जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां के लोगों को इस के लिए बधाई देता हूं।
जानिए फिल्म जगत का हाल
राहुल गांधी ने इस आरोप का खंडन किया कि नियमगिरि में बॉक्साइट कंपनी को खनन की अनुमति नहीं देना विकास और प्रगति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सच्चा विकास वह होता है जो गरीबों और आदिवासियों के हितों का सम्मान करता है न कि उनकी आवाज दबा देता है। राहुल ने खुद को दिल्ली में आदिवासियों का सिपाही करार दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी उनका संघर्ष जारी रखेंगे। राहुल ने कहा कि मेरे धर्म में सभी व्यक्ति समान हैं . चाहे वह अमीर हो या गरीब, दलित हो या आदिवासी। मैं आपका सिपाही हूं, आपको जब भी मेरी जरूरत होगी, मैं आपके साथ हूं।













Click it and Unblock the Notifications