दिल्ली में 13 लाख से अधिक यात्रियों ने की मेट्रो की सवारी

डीएमआरसी के मुताबिक बुधवार को 13,60,017 लोगों ने मेट्रो से सफर कर 23 अगस्त (सोमवार) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सोमवार को 13,12,030 लोगों ने मेट्रो से सफर किया था।
डीएमआरसी ने बताया द्वारका-नोएडा सिटी सेंटर रूट पर 4,29,077 लोगों ने सफर किया जो सबसे अधिक था। इसके बाद रिठाला-दिलशाद गार्डेन रूट पर 3,13,898 लोगों ने मेट्रो से यात्रा की। जहांगीरपुरी-केंद्रीय सचिवालय रूट पर 3,12,478 लोगों ने बुधवार को मेट्रो से यात्रा किया।
पिछले एक महीने से दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों यात्रियों की तादाद 11 लाख को पार कर रही थी लेकिन इस सप्ताह दूसरी बार मेट्रो ने 13 लाख का आंकड़ा पार किया। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के पांच रूटों पर 100 से अधिक मेट्रो रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। मेट्रो के काफिले में प्रत्येक 10 -15 दिन के भीतर की एक नई रेलगाड़ी जुड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications