प्रिंसिपल ने छात्राओं से की अश्‍लील हरकत, जमकर हुई धुनाई

सोनीपत। हरियाणा के सो‍नीपत जिले में एक स्कूल के प्राचार्य ने दो छात्राओं के साथ अश्‍लील की और दुष्‍कर्म के प्रयास किए। यही नहीं उसने छात्राओं को जातिसूचक शब्‍द भी कहे, जिसके बाद अभिभावकों ने उसकी जमकर पिटाई की और प्रिंसिपल को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक शहर के एक स्कूल में प्रिंसिपल डा. अमित कुमार ने 11वीं कक्षा की छात्रा को पिछले कई दिनों से तंग कर रहा था। चार दिन पहले भी उसके साथ अश्लील हरकतें की व दुष्‍कर्म के प्रयास किए। इस घटना से छात्रा सहम गई थी। सोमवार को जब वो अपनी एक सहेली के साथ पहुंची तो उसके साथ भी छेड़खानी की।

टीचरों ने भी हाथ साफ किया

दोनों ने अपने घर पर इसकी सूचना दी तो बुधवार को उनके अभिभावक स्कूल पहुंचे और डा. अमित कुमार की हरकतों के बारे में स्‍कूल प्रशासन को दी। फिर क्‍या था स्कूल के सभी अध्यापकों, दोनों छात्राओं और उनके अभिभावकों ने मिलकर डा. अमित कुमार की खूब धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुद डीएसपी सैनी इस मामले की जांच कर रहे हैं। उधर स्कूल प्रशासन का कहना है कि वे प्राचार्य की हरकत से दुखी हैं और उन्होंने दो महीने पहले ही उसे नियुक्त किया था और तुरंत प्रभाव से उसे प्राचार्य को बर्खास्त कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+