हरियाणा: प्रोफेसर ने किया छात्रा का यौन उत्पीड़न!
रोहतक। हरियाणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न करने का गंभीर अरोप लगाया है। छात्रा ने इसकी लिखित शिकायत कुलपति को दी है।
यह मामला यहां के बायोकैमेस्ट्री डिपार्टमेंट का है, जहां की सीनियर रिसर्च फेलोशिप ले रही पीएचडी छात्रा ने यहां के विभागाध्यक्ष व उसके सुपरवाइज़र डा. सीएम पुंडीर पर आरोप लगाया है कि वो उसे परेशान करते हैं, अश्लील हरकतें करते हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और प्रति माह मिलने वाली फेलोशिप पर साइन नहीं कर रहे हैं।
कुलपति डा. आरपी हुड्डा को दिए गए शिकायत पत्र में छात्रा ने कहा, "मैं पिछले पांच साल से पीएचडी कर रही हूं। मुझे प्रयोगशाला में सामान भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।कुलपति ने ने इस मामले की जांच विवि की महिला यौन उत्पीड़न कमेटी को सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित छात्रा व आरोपी प्रोफेसर को पूछताछ के लिए बुलाया गया। कमेटी ने दो बार प्रोफेसर को बुलाया लेकिन वो इसके सामने पेश नहीं हुए। बाद में कुलपति ने हस्तक्षेप किया और उन्हें जांच में शामिल होने के कड़े निर्देश दिए।
पहले भी लग चुके हैं आरोप
यौन उत्पीड़न का आरोप झेलने वाले उक्त प्रोफेसर के खिलाफ पूर्व में भी एक छात्रा ने इसी प्रकार के आरोप लगाए थे। मामले की जांच की गई थी लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया गया था। बाद में उक्त पीड़ित छात्रा ने मजबूरीवश डिपार्टमेंट को ही बाय-बाय कर दिया। महिला यौन उत्पीड़न कमेटी एमडीयू इंचार्ज, प्रोफेसर सुनीता से छात्रा ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। वीसी ने कमेटी को जांच करने के आदेश दिए। प्रोफेसर के खिलाफ कई आरोप लगे हैं। दोनों पक्षों को बुलाया गया था। उनसे पूछताछ की है। फिलहाल इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।












Click it and Unblock the Notifications