चीन में पिछले 12 दिनों से लगा 100 किमी लंबा ट्रैफिक जाम
बीजिंग। अपने देश में ट्रैफिक जाम में फंसना एक आम बात है। पर क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि 100 किलोमीटर लंबा जाम भी लग सकता है? जी हां, पिछले 12 दिनों से पड़ोसी देश चीन में 100 किमी लंबा जाम लगा हुआ है जिसमें हजारों की संख्या में ट्रक और छोटी गाड़ियां फंसी हैं।
पढ़ें चीन से जुड़ी खबरें | पढ़ें दुनिया भर की अजब गजब खबरें | जानें अपना भविष्य
ये ऐतिहासिक जाम चीन की राजधानी बीजिंग को मंगोलिया से जोड़ने वाले नेशनल एक्सप्रेस हाईवे पर लगा है। खबरों के मुताबिक इस हाईवे पर मरम्मत का काम चल रहा है जिसकी वजह से 13 अगस्त से यहां ट्रैफिक थमा हुआ है। ये हाईवे बीजिंग-तिब्बत एक्सप्रेस वे का हिस्सा है और इसका उपयोग ट्रकों के जरिए मंगोलिया से कोयला लाने के लिए किया जाता है।
इस हाईवे पर बड़ी संख्या में कोयला और अन्य सामानों से लदे ट्रक चलते हैं। स्थानीय लोगों ने यहां पर खाने-पीने की छोटी-मोटी की दुकाने खोल ली हैं। मगर ट्रक ड्राइवरों की शिकायत है कि जाम का फायदा उठाते हुए स्थानीय लोग खाने-पीने की चीजों की दोगुनी कीमतें वसूल कर रहे हैं।
पढ़ें चीन सीमा पर परमाणु मिसाइलें तैनात करेगा भारत
चीन में लगे इस ट्रैफिक जाम ने दुनिया भर की मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है। चीन का आर्थिक विकास बहुत तेजी से हो रहा और चीन सरकार का खास जोर सड़क निर्माण की ओर है। मगर सड़क निर्माण कार्य के कारण चीन की सड़कों पर अक्सर जाम लगा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications