चीन सीमा पर परमाणु मिसाइलें तैनात करेगा भारत
नई दिल्ली। कुछ महीने पहले चीन ने अपनी मिसाइलों का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों की आखें फी की फटी रह गई थीं। अब खबर मिल रही है कि चीन ने भारतीय सीमा पर मिसाइलें तैनात कर रखी हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत ने भी चीन सीमा पर परमाणु मिसाइलें तैनात करने का मन बना लिया है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही भारतीय सेना 3500 किलोमीटर तक मार करने वाली, परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-3 और पृथ्वी बैलेस्टिक मिसाइलें चीन सीमा पर तैनात करने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेंटागन की एक रिपोर्ट आयी है, जिसमें कहा गया कि चीन ने भारतीय सीमा पर पांच अत्याधुनिक मिसाइलें तैनात की हैं। यही नहीं भारतीय सीमा पर चीन वायुसेना की गतिविधियां भी बढ़ रही हैं।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक चीन सीमा पर 5000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल भी तैनात की जा सकती है, जो चीन में काफी अंदर तक मार कर सकती है।
इस खबर पर आर्मी के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने फिलहाल ऐसी गतिविधियों से इंकार किया है। हां यह जरूर है कि भारत सरकार पहाड़ी सीमा पर सैनिकों की संख्या 30 हजार तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। जहां तक उनकी तैनाती चीन बॉर्डर पर ही होगी।
गौरतलब है कि पूर्वोत्तर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत ने असम के तेज़पुर में विमानों की तैनाती की थी।
अब आप बताएं क्या भारत सरकार सही कर रही है। पेंटागन की रिपोर्ट पर भारत को क्या करना चाहिए? अपनी राय नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स मं लिखें।