नवी मुंबई में निर्माणाधीन इमारत ढहने से 2 की मौत
नवी मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में बुधवार तड़के एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से दो लोग मारे गए और चार घायल हो गए। नवी मुंबई के मुख्य दमकल अधिकारी वी.एस.राणे ने बताया कि इमारत देर रात दो बजे गिरी।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोग मजदूर हो सकते हैं। इमारत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। मारे गए लोगों की पहचान और अन्य पृष्ठभूमि के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे से निकाले गए चार घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवी मुंबई इलाके में इमारत गिरने की यह पहली घटना है लेकिन ठाणे जिले में एक महीने के भीतर अब तक पांच इमारते गिर चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications