उत्तर प्रदेश में किसानों ने बंद के दौरान रोकी ट्रेन
लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए अधिगृहीत भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रही किसान संघर्ष समिति के बुधवार के उत्तर प्रदेश बंद के दौरान किसानों ने मथुरा जिले में एक रेलगाड़ी को रोककर रेल यातायात बाधित किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के समर्थन से बड़ी संख्या में किसानों ने मथुरा में जनता एक्सप्रेस रेलगाड़ी को रोक दिया।
जीआरपी ने बताया कि जिला पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को हटाकर रेल यातायात बहाल कर दिया गया। अब स्थिति नियंत्रण में है। किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। खबरों के अनुसार आगरा, अलीगढ़ और मेरठ सहित कई जिलों में अधिक मुआवजे की मांग के समर्थन में भारी संख्या में किसान सड़कों पर उतरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications