सऊदी अरब में श्रीलंकाई नौकरानी के शरीर पर हथौड़े से 23 कीलें ठोकीं

'अरब न्यूज डेली' समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के मुताबिक श्रीलंकाई मूल की इस नौकरानी के शरीर पर उसके अरब मालिक ने सजा के तौर पर 23 कीलें ठोकी दी थीं।
श्रीलंकाई टेलीविजन पर 50 वर्षीय इस महिला ने बताया, "मैं लगातार काम करती थी। जब मैं बुरी तरह थकने के कारण थोड़ा आराम करना चाहती थी तो सजा के तौर पर मेरे शरीर पर कील ठोंक दी जाती थीं।"
महिला ने कहा कि उससे बहुत ज्यादा काम कराया जाता था और जान से मारने की धमकी देकर पीटा जाता था। महिला का इलाज कोलंबो से 140 कि.मी दूर मतारा जिले के कम्बुरिपित्या के अस्पताल में चल रहा है। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि शरीर में कीलें ठोंकने से पहले कीलों को गर्म किया जाता था।
इस महिला का कहना है जिस घर में वो काम करती थीं वहां उनकी तरह कई लोगों को गुलामों की तरह काम कराया जाता था।
रियाद में श्रीलंका के दूतावास का कहना है कि वह इस मामले की जांच-पड़ताल कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications