मुंबई के दादर में लगी आग, स्टूडियो खाक
मुंबई। दक्षिण मुंबई के दादर स्थित साउंड स्टूडियो में मंगलवार की शाम भयंकर आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि शाम लगभग छह बजे रूपतारा साउंड स्टूडियो में आग लग गई।
उन्होंने कहा, "सूचना मिलते ही हमने आठ दमकल गाड़ियां भेज दीं, बाद में दुर्घटना स्थल पर सात और गाड़ियां भेजी गई हैं।" पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "दादर में यह दुर्घटना स्थल एक सिनेमाहॉल तथा कोचिंग इंस्टीट्यूट के निकट स्थित है। हम विस्तृत ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कितने की संपत्ति का नुकसान है, इसका आकलन अभी किया जाना है। स्टूडियो से सटे एक रिहायशी इमारत को हालांकि एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications