बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान में भारतीय आलू- टमाटर की मांग

इसलिए भारतीय व्यापारियों ने पुंछ-रावलकोट नियंत्रण रेखा के रास्ते पाकिस्तान को सब्जियों की आपूर्ति शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर के व्यापारियों की मांग पर मंगलवार को यहां से आलू और टमाटर से भरे 24 ट्रक पाकिस्तान रवाना किए गए।
पढ़ें पाकिस्तान की खबरें | जानें जम्मू कश्मीर का हाल | जानें अपना भविष्य
रवाना किए आलू और टमाटर की कीमत 90 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। एक व्यापारी सतीश चंद्र गुप्ता ने बताया, "पाकिस्तान में आलू और टमाटर की मांग काफी ज्यादा और हमारे लिए इसे पूरा करना मुश्किल हो रहा है।"
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान का तकरीबन पांचवां हिस्सा बाढ़ का सामना कर रहा है। इसकी वजह से अधिकतर फसलें बरबाद हो गई हैं। कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हम आलू और टमाटर की मांग बढ़ने के कारणों से अवगत हैं और जितना संभव हो सकता है, इसे पूरा करने के लिए सभी तरह के प्रयास हो रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications