चीन में विमान हादसा, 42 की मौत

बीजिंग। चीन के उत्तरी क्षेत्र के यीचून शहर में एक विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय हवाई पट्टी से फिसलकर आगे निकलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 42 लोग मारे गए और 54 लोग बाल-बाल बचे हैं।

जांच दल ब्लैक बॉक्स के जरिए विमान हादसे के कारणों को जानने की कोशिश में जुटा है। पिछले छ सालों में चीन में ये सबसे बड़ा यात्री विमान हादसा है। हेनान एयरलाईन के इस विमान में 96 लोग सवार थे जब मंगलवार की रात यह विमान उत्तरी चीन के हेलांगजियांग प्रांत के यीचून शहर में रनवे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस विमान ने हार्बिन शहर से उड़ान भरी थी। यात्रियों में पांच बच्चे भी शामिल थे। हादसे में बुरी तरह घायल होने वालों में चीन के मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा उपमंत्री सन बुशाओ भी हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में जीवित बचे आठ वर्षीय जी यिफान ने बताया कि विमान के आपातकालीन द्वार से किसी ने उसे खींचकर बाहर निकाला और इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उसे उठाकर दूर फेंक दिया।

एक अन्य घायल ने बताया कि चालक दल द्वारा विमान उतरने की घोषणा किए जाने के बाद विमान बुरी तरह हिचकोले खाने लगा। उन्होंने बताया, "विमान ने चार-पांच बार हिचकोले खाए और उसके बाद ऊपर रखा सामान हमारे सिरों पर गिरने लगा। हर कोई डर गया। विमान के पिछले हिस्से में बैठे लोग आगे की ओर दौड़ने लगे और उसके बाद विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। मैं रेंगते हुए बाहर निकल आया और विमान से कम से कम 100 मीटर दूर चला गया।"

विमान का ब्लैक बॉक्स बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। विमान के कैप्टन सहित चालक दल के पांच सदस्य इस हादसे में जीवित बच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+