राजस्थान में स्वाइन लू से अब तक 9 की मौत
जयपुर। राजस्थान में जानलेवा स्वाइन फ्लू फिर से बेकाबू होता दिखाई दे रहा है। इस बीमारी के चलते पिछले एक माह के दौरान राज्य में नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 107 लोग इससे पीड़ित हैं।
मंगलवार देर रात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भवानी सिंह राजावत को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। उनके परिवार के अनुसार राजावत पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे।
पढ़ें राजस्थान की खबरें | जानें देश-दुनिया का हाल | पढ़ें मनोरंजन की चटपटी खबरें
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि स्वाइन फ्लू के कारण पिछले तीन दिन से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती एक युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान स्वाइन फ्लू के 10 नए मामले पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में प्रार्थना सहित सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई हुई है। इसके अलावा जयपुर व जोधपुर जैसे बड़े शहरों में बाहर से आने वाले पर्यटकों की जांच कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications