लास एंजेलिस के पास जंगलों में भड़की आग, 200 घर खाली कराए गए

केर्न काउंटी के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने लास एंजेलिस टाइम्स को बताया कि लेबेक ओकस रोड के समीप स्थित पहाड़ी के जंगलों में मंगलवार रात को आग लगी। एक घंटे बाद ही आग इतनी बढ़ गई कि इलाके लोगों को घरों को खाली करने को कह दिया गया।
आग को नियंत्रित करने के लिए हवाई जहाजों और हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से रूस के जंगलों में भयानक आग लगी हुई जिससे सैकड़ों एकड़ जंगल जल कर राख हो चुके हैं। रुस के जंगलों में लगी आग के कारण रुस की सरकार को अच्छा-खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications