मिस्र में सड़क हादसे में 17 की मौत
पहला हादसा कायरो और अलेक्जेंड्रिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यहां एक ट्रक की एक मिनीबस से भिडंत हो गई, जिसमें 14 लोग मारे गए।
दूसरी दुर्घटना उत्तरी कायरो के शहर कलीयूबिया में हुई। दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
ज्ञात हो कि एक सरकारी अनुमान के मुताबिक मिस्र में सड़क हादसों में प्रतिवर्ष 8000 लोग मारे जाते हैं और 32,000 घायल होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications