इराक में सिलसिलेवार विस्फोट, 57 मरे (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इराकिया लिस्ट पार्टी के एक संसद सदस्य फलाह हसन जैदेन अल-हयाबी ने इन विस्फटों के मद्देनजर संसद का आपातकालीन सत्र बुलाए जाने की मांग की है।

हयाबी ने बताया, "इन विस्फोटों के चलते सुरक्षा को लेकर संकट खड़ा हो गया है।"

उन्होंने इराकी सरकार पर आरोप लगाया कि सुरक्षा बल देश की सुरक्षा को लेकर सतर्क नहीं हैं।

गौरतलब है कि सात मार्च को हुए चुनाव में किसी को विजेता न घोषित किए जाने की वजह से यहां राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है और गठबंधन बनाने को लेकर भी मामला अटका पड़ा है।

अल-हयाबी ने कहा कि इसकी वजह से आतंकी भी मौके का फायदा उठा रहे हैं।

सबसे बड़ा विस्फोट बगदाद के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित कुट शहर में एक थाने के नजदीक हुआ। यह आत्मघाती कार बम विस्फोट था, जिसमें कम से कम 20 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 90 जख्मी हो गए।

बगदाद में भी एक थाने के समीप एक कार बम विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 42 से अधिक घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि मरने वालों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल थे। राजधानी के उत्तर में स्थित अदेन जिले में एक दूसरे कार बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।

संसद सदस्य कैस शदाह अल जिबौरी बगदाद में हुए अन्य विस्फोट में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका अंगरक्षक जख्मी हो गया।

अधिकारी ने बताया कि बगदाद से 110 किलोमीटर दूर करबला शहर के एक बाजार में हुए एक अन्य कार बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 25 जख्मी हो गए। यह विस्फोट एक थाने के पास हुआ।

बगदाद से पश्चिम में स्थित फल्लुजाह शहर में हुए कई बम हमलों कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। इसी शहर में बुधवार सुबह एक ऐसे विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि बम लगाते हुए एक आतंकवादी भी मारा गया।

पुलिस ने बताया कि बगदाद से पश्चिम में स्थित रामदी शहर में एक कार विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पुलिसकर्मी थे।

पुलिस के अनुसार उत्तरी किरकुक शहर में एक कार विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई और नौ घायल हो गए।

तिकरित शहर में एक पुलिस थाने के पास हुए कार बम हमले में कई अधिकारी जख्मी हो गए। इस तरह शहर के बाहरी हिस्से में पुलिस का एक गश्ती दल आतंकवादियों के हमले की चपेट में आ गया। इसमें एक आतंकी मारा गया, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

दियाल प्रांत की राजधानी बाकूबा में हुए एक कार बम विस्फोट में तीन की मौत हो गई और 18 जख्मी हो गए। उसी जगह पर हुए एक अन्य विस्फोट में आठ घायल हो गए।

राजधानी के उत्तर में स्थित मोसूल में बंदूकधारियों ने एक जातीय विवाद में एक चौकी पर एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी और अन्य अधिकारियों को घायल कर दिया। सेना के एक कैंप के पास बम विस्फोट से दो जवान जख्मी हो गए।

दक्षिणी बगदाद के शिया बाहुल्य इलाके हिला में एक बम हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+