बरसाती नदी ने ली युवक की जान
हरिद्वार जिले के खानपुर थाना प्रभारी राजीव मोहन ने बताया कि कान्हावाली गांव के कालूराम के 28 वर्षीय पुत्र की गांव की बरसाती नदी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार देर शाम की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रुड़की से गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन उस दिन शव बरामद नहीं हो सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पुन: खोज शुरू की गई। दोपहर को सुभाष का शव मिला, जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना के दिन सुभाष अपने खेत पर काम करने जा रहा था। उस समय हल्की बारिश भी हो रही थी। वह गांव के पास बह रही बरसाती नदी में नहाने गया। पानी का बहाव काफी तेज था, जिस कारण वह बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications