मध्य प्रदेश में मंत्रियों-विधायकों के आचरण से भाजपा चिंतित

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में अहंकारी और भ्रष्टाचार में लिप्त मत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर कर बेहतर छवि वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देने की बात जोर-शोर से उठी।

भाजपा ने भोपाल में मंत्रियों और विधायकों की कार्यप्रणाली के साथ उनके आचरण में सुधार लाने के मकसद से अभ्यास बैठक आयोजित की है। इसमें पार्टी के तमाम दिग्गज मागदर्शन के लिए आ रहे हैं। बैठक के पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक ने मंत्रियों और विधायकों को हिदायत दी कि वे अपनी वाणी पर संयम रखें और कार्यकर्ताओं को महत्व दें।

पार्टी महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी अनंत कुमार ने मंत्रियों के अहंकारी और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोपों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए। साथ ही जो विधायक ईमानदार हैं और जिनकी छवि बेहतर है, उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए।

कुमार ने आगे कहा कि पार्टी विधायकों और मंत्रियों के कामकाज की ऑडिट रिपोर्ट बनाई जाएगी तथा अन्य कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को जब तक सुविधाएं नहीं मिल मिलेंगी, तब तक समाज के उत्थान की कल्पना करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने पत्रकारों से कहा कि एक सप्ताह के भीतर मंत्रियों और विधायकों के ऑडिट रिपोर्ट का खाका खींच लिया जाएगा। इसके लिए महासचिव अनंत कुमार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और संगठन महामंत्री की समिति इस खाके को तैयार करेगी।

झा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश के निगम मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति एक पखवाड़े के भीतर कर दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+