सू ची ने चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सू ची और उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी ने सात नवंबर को होने वाले आम चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है।
उन्होंने म्यांमार के सैन्य शासन द्वारा पारित नियमों के विरुद्ध यह निर्णय लिया है। इससे लगता है कि नोबल पुरस्कार विजेता एवं उनके समर्थक चुनाव से दूरी बनाए रखेंगे।
नियम के अनुसार राजनीतिक दल की सदस्यता लिए हुए व्यक्ति जो मौजूदा समय में जेल की सजा काट रहा है, वह चुनावों में उम्मीदवार नहीं हो सकता।
उल्लेखनीय है कि सू ची 18 महीने के लिए नजरबंद हैं। उनकी यह सजा नवम्बर के अंत तक यानी चुनाव के बाद खत्म होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications