राजस्थान के थर्मल प्लांट में हादसा, 3 की मौत
जयपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के झालावाड़ जिले में निर्माणाधीन कालीसिंध थर्मल प्लांट में बुधवार को बॉयलर का कवर चढ़ाते वक्त क्रेन की चेन टूटने से हुए हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई।
प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि शाम चार बजे हुई इस दुर्घटना के बाद मलबे में दबे श्रमिकों को तीन घंटे बाद निकाला जा सका। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
उन्होंने बताया कि कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की पहली इकाई के निर्माण कार्य में बीजीएम कंपनी के श्रमिक काम कर रहे थे। मरने वालों में रामगिरी (40), सच्चिदानंद गुप्ता (32) व रविराज यादव (19) शामिल हैं। इनमें एक श्रमिक झारखण्ड और दो बिहार के थे। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications