लेह में पुनर्वास के लिए पीएमओ ने उद्योग जगत से मदद मांगी
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव टी.के.ए.नायर ने शीर्ष व्यापारिक चैंबर्स और औद्योगिक संगठनों के अधिकारियों से मुलाकात की और लेह व कारगिल में अधोसंरचना और आजीविका दोनों को फिर से बहाल किए जाने में उनसे मदद मांगी।
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव एस.एस.कपूर और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में भारतीय औद्योगिक परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष हरि भरतिया, सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी, फिक्की के पूर्व अध्यक्ष हर्षपति सिंहानिया, एसोचैम की अध्यक्ष स्वाती पिरामल, पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक कजारिया और स्टैंडिंग कांफ्रेंस ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (स्कोप) के महानिदेशक यू.डी.चौबे ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications