दिल्ली में डेंगू के 54 नए मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. यादव ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार को डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर और ओखला तथा पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में डेंगू के अधिक मामले सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि डेंगू रोग एडीस मच्छर के काटने से उत्पन्न होता है। इसके लक्षण हैं- बुखार, जोड़ों एवं हड्डियों में दर्द, मतली, उल्टी, सिरदर्द और थकावट।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 2007 में डेंगू के 548, 2008 में 1,312 तथा 2009 में 1,153 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications