झारखण्ड पंचायत चुनाव संबंधी विधेयक संसद में पारित
लोकसभा ने पिछले सप्ताह ही झारखण्ड पंचायती राज संशोधन विधेयक-2010 को अपनी मंजूरी दे दी थी। यह विधेयक महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए झारखण्ड पंचायत कानून में संशोधन करता है।
विधेयक पर बहस के दौरान जवाब देते हुए पंचायती राज मंत्री सी.पी.जोशी ने सदन को आश्वस्त किया कि राज्य में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएंगे।
जोशी ने कहा, "हम राज्य में जल्द से जल्द चुनाव कराना चाहते हैं। सरकार की ओर से इसमें कोई ढिलाई नहीं की जाएगी।" उन्होंने कहा कि 11वें और 12वें वित्त आयोग द्वारा पंचायतों के लिए निर्धारित धन हो सकता है कि अभी न दिया जा सके।
जोशी ने सदस्यों की मांगों के जवाब में कहा, "मैं 11वें और 12वें वित्त आयोग द्वारा सुझाए गए कोष का वादा नहीं कर सकता, लेकिन धन देने से अधिक आवश्यकता इस बात की है कि पहले से आवंटित धन को ठीक से इस्तेमाल किया जाए।"
जोशी ने सत्ता के विकेंद्रीकरण को बढ़ाने के लिए पंचायतों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications