ब्रह्मा बने नए चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ब्रह्मा ने पिछले महीने मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में प्रोन्नत किए गए एस.वाई. कुरैशी द्वारा रिक्त हुए स्थान को भरा है।
विज्ञप्ति के अनुसार ब्रह्मा 1975 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) हैं। उन्होंने इससे पहले ऊर्जा मंत्रालय में सचिव एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष सचिव सहित कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मा चुनाव पैनल के तीसरे सदस्य बन गए हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में नियुक्त किए चुनाव आयुक्त वी.एस. संपत पैनल के दूसरे सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications