राहुल के उड़ीसा दौरे को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई
राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक हमने सुरक्षा के सभी उपाय किए हैं।"
पार्टी के युवा नेता गुरुवार की दोपहर नियामगिरि पहाड़ी क्षेत्र के निकट जगन्नाथपुर में एक जनजातीय रैली को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार रैली में आसपास के इलाकों के डोंगरिया कंध तथा कुटिया कंध जनजाति के हजारों लोगों के भाग लेने की संभावना है।
राहुल का यह दौरा इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि नियामगिरि में प्रस्तावित वेदांता कंपनी की बॉक्साइट खनन परियोजना को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने निरस्त कर दिया है। मंत्रालय ने बुधवार को इस परियोजना को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि इससे जनजातीय लोगों का जनजीवन और पर्यावरण प्रभावित होगा।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इससे पहले 2008 में उड़ीसा के लांजीगढ़ क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र में खनन कार्य का विरोध करने वाले जनजातीय लोगों का समर्थन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications