उत्तराखण्ड में स्कूल बस खाई में गिरी, 18 घायल
जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस में गंगनाली विद्या मंदिर के बच्चे सवार थे और पढ़ाई खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। बस कोटद्वार की तरफ आ रही थी। उसी दौरान चालक वाहन पर अचानक नियंत्रण खो बैठा और मोड़ पर बस सड़क से नीचे उतरकर खाई में चली गई।
उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों को हल्की चोंटे आई थीं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
ज्योति ने बताया कि घटना में तीन-चार बच्चों को ज्यादा चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए पौडी भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications