झारखण्ड में बिजली गिरने से 8 की मौत
पुलिस ने बुधवार को बताया कि देवघर जिले के कनमाठी गांव में बुधवार सुबह खेते में धान को रोपाई करते समय बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।
देवघर जिले में ही धान की बुआई करते वक्त मंगलवार रात गिरी बिजली की वजह से दो महिलाओं की मौत गई थी।
इस बीच, गोडा जिले में मंगलवार रात में बिजली गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई।
राज्यभर में इस साल बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। यहां हर साल 60 से अधिक लोग बिजली की चपेट में आकर मरते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications