लखनऊ के रेल कार्यालय में आग, भारी क्षति नहीं
लखनऊ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं को बताया, "हजरतगंज इलाके में स्थित रेलवे के मंडल प्रबंधक कार्यालय में आग लग गई। पुलिस एवं अग्निशमन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय को खाली कराया।"
उन्होंने बताया, "हमारे अधिकारियों के समय पर पहुंचने के कारण 30 से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग से संपत्ति के भारी नुकसान की सूचना नहीं है।"
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग बिजली की र्शाट-सर्किट के कारण लगी। तिवारी यह स्पष्ट नहीं बता पाए कि दुर्घटना के समय मंडल प्रबंधक कार्यालय में मौजूद थे या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications