मप्र में मंत्री, विधायक डेंगू की चपेट में
भाजपा ने भोपाल में विधायकों के लिए दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया है। पार्टी के कुल 144 विधायक हैं, जिनमें से 134 हिस्सा ले रहे हैं। जो अन्य 10 विधायक गैर हाजिर है, उन सब की अपनी-अपनी वजह है। इनमें से दो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विजय शाह व दो विधायक नाहर सिंह चौहान व सुरेंद्र सिंह गहरवार डेंगू से पीड़ित हैं। इसी के चलते वे लोग अभ्यास वर्ग में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।
राज्य इकाई के भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने इस बात की पुष्टि की है कि दो मंत्री व विधायक डेंगू की चपेट में हैं। इसी वजह से वह अभ्यास वर्ग में नहीं आ पा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications