नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी पद छोड़ा
पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पॉल ने मामले में बेगुनाह होने के बावजूद पद से इस्तीफा दिया है, क्योंकि वह पार्टी की छवि को स्वच्छ रखना चाहते थे।
पॉल के बेटे को 21 अगस्त को एक निजी मेडिकल कॉलेज, आचार्य श्री चंदर कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस की प्रवेश परीक्षा में अपने स्थान पर एक अन्य व्यक्ति को बिठाने का आरोपी पाया गया है।
पॉल ने तब इस्तीफा दिया है, जब इस तरह की खबरें आईं कि पार्टी आलाकमान ने राज्य के लोक निर्माण मंत्री, जी.एम.सरूरी से इस्तीफा मांगा है। सरूरी की बेटी पर भी प्रवेश परीक्षा में अपनी जगह किसी दूसरी लड़की को बिठाने का आरोप है।
सरूरी के करीबी सूत्रों के अनुसार वह एक तीर्थयात्रा पर देश से बाहर हैं। लिहाजा प्रतिक्रिया के लिए वह उपलब्ध नहीं हो पाए।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है।
सूत्रों ने इस बात की पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि क्या सरूरी ने देश से बाहर जाने से पहले अपना इस्तीफा दे दिया है या वह स्वदेश लौटने पर इस्तीफा देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications