चीन में विमान दुर्घटना में 42 मरे (लीड-2)

यह विमान दो हिस्सों में टूट गया था और आग लगने के बाद इसमें विस्फोट हो गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह विमान रात 9.36 बजे हेलांगजियांग प्रांत के यिचुन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस विमान ने हार्बिन शहर से उड़ान भरी थी। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कम ये कम 96 लोग सवार थे। यात्रियों में पांच बच्चे भी थे।

हादसे में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति है। कुछ खबरों में मृतकों की संख्या 43 बताई जा रही है। बाद में यह संख्या 42 बताई गई।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक दुर्घटना के बाद विमान दो टुकड़ों में बंट गया था जिससे कई यात्री जमीन पर गिर गए और बाद में विमान में हुए विस्फोट से आश्चर्यजनक रूप से बच गए।

हादसे में बचे आठ साल के जी यिफान ने कहा, "किसी ने मुझे खींचकर आपात द्वार से बाहर फेंक दिया, तब तक मैं समझ नहीं पाया था कि क्या हुआ है।"

विमान के कैप्टन को चेहरे पर चोटें आईं हैं इसलिए वह अभी किसी सवाल का जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं।

हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारी सू झाओजुन ने कहा कि दुर्घटना से पहले कैप्टन ने ट्रैफिक कंट्रोलर से बात की थी। उसने कहा था, "मुझे रनवे की लाइट्स दिखाई दे रही हैं मैं उतरने के लिए तैयार हूं।"

हादसे में बुरी तरह घायल होने वालों में चीन के मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा उपमंत्री सन बुशाओ भी हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सन का इलाज कर रहे चिकित्सक ने कहा, "उनकी कई हड्डियां टूट गई हैं और दिमाग और फेंफड़ों पर भी चोटें लगी हैं।"

एक अन्य घायल ने बताया कि चालक दल द्वारा विमान उतरने की घोषणा किए जाने के बाद विमान बुरी तरह हिचकोले खाने लगा। उन्होंने बताया, "विमान ने चार-पांच बार हिचकोले खाए और उसके बाद ऊपर रखा सामान हमारे सिरों पर गिरने लगा। हर कोई डर गया। विमान के पिछले हिस्से में बैठे लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। वहां धूंआ था जो मैं जानता था कि वह जहरीला है। मैंने सांस तब तक रोके रखी जबकि मुझे जलता हुआ सिरा नहीं दिखाई दिया। मैं रेंगते हुए बाहर निकल आया और विमान से कम से कम 100 मीटर दूर चला गया।"

विमान का ब्लैक बॉक्स बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। विमान के कैप्टन सहित चालक दल के पांच सदस्य इस हादसे में जीवित बच गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+