बिहार में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी

हड़ताली कर्मचारियों ने बुधवार को पटना में एक सभा के दौरान हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया। सभा में कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जायेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के महासचिव रामबली प्रसाद ने कहा कि राज्य में हड़ताल का व्यापक प्रभाव हुआ है तथा सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस हड़ताल का असर बढ़ेगा।

छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग सहित सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) और बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य के कर्मचारी 23 अगस्त से हड़ताल पर हैं। सचिवालय संघ ने हालांकि अब तक इस हड़ताल से अपने आप को अलग रखा है। हड़ताल खत्म करवाने के लिए मंगलवार को राज्य सरकार और कर्मचारी संघों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही थी। इससे पहले राज्यकर्मी सात जनवरी 2009 को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे और 34 दिनों के बाद नौ फरवरी को सरकार से समझौते के बाद उनकी हड़ताल खत्म हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+