राजस्थान में सड़क हादसों में 3 की मौत, 16 घायल
जयपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान में बुधवार को दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के गुढाइंडला थाना इलाके में बुधवार सुबह एक कार और टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर निवासी 24 वर्षीय भगवान, 26 वर्षीय मुकेश और 32 वर्षीय महेंद्र मंगलवार देर रात कार से फालना से पाली की ओर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 14 पर हुडोज गांव के निकट कृषि फार्म के सामने सुबह करीब चार बजे कार को सामने की ओर से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी।
एक अन्य हादसे में भीलवाड़ा में छात्रसंघ चुनाव के लिए वोट डालने के लिए छात्रों को लेकर आसीन्द से भीलवाड़ा जा रही एक मिनी बस के पलटने से 16 छात्र घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह हादसा चालक के संतुलन खो देने की वजह से हुआ। बस पर 30 छात्र सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications