कश्मीर में फिर एक युवक की मौत (लीड-1)

श्रीनगर में सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) के चिकित्सकों ने कहा कि उनके सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद उमर कयूम भट को बचाया नहीं जा सका। भट को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भट की देखरेख में लगे एक चिकित्सक ने कहा, "वह 23 अगस्त को अस्पताल पहुंचा था। उसे सांस लेने में तकलीफ थी और सीने में जख्म थे। हालत बिगड़ने पर उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।"

चिकित्सक ने कहा, "उसने अस्पताल के हृदय संबंधी गहन चिकित्सा इकाई में बुधवार सुबह अंतिम सांस ली।"

स्थानीय नागरिकों और भट के रिश्तेदारों का आरोप है कि पिछले शुक्रवार को सौरा इलाके में सुरक्षा बलों और पथराव करने वालों के बीच हुए संघर्ष के दौरान युवक की पिटाई की गई थी।

भट के निधन की खबर फैलते ही सौरा इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके में तैनाती बढ़ा दी।

भट, श्रीनगर शहर के सौरा के पास अंकार मुहल्ले का निवासी था। उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा निकाली।

घाटी में पिछले 11 जून से अशांति व्याप्त है। अब तक की हिंसा में यहां 64 लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+